फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 03:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

अलापुर के इनाया नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर नदीम और स्टाफ फरार हो गए। 
विज्ञापन
नर्सिंग होम के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर स्थित इनाया नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया, लेकिन बदायूं पहुंचते ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर नदीम समेत पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन




अलापुर क्षेत्र के गांव कोटा निवासी धीरपाल ने बताया कि वह मंगलवार रात नौ बजे अपनी पत्नी प्रेमलता को प्रसव के लिए इनाया नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे थे। रुपये जमा करने के बाद भर्ती किया। बुधवार सुबह प्रेमलता का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


तबीयत खराब देख परिजन उसे तुरंत बरेली ले जा रहे थे, लेकिन बदायूं पहुंचते ही प्रेमलता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद गुस्साएं परिजन शव लेकर वापस इनाया नर्सिंग होम पहुंचे और डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर अलापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक फरार
अलापु़र में ककराला वाली पुलिया के पास में स्थित इनाया नार्सिंग होम संचालक को पता चला कि प्रसूता की मौत हो गई है। परिजन वह शव को लेकर नर्सिंग होम आ रहे हैं, तो वह तुंरत वहां से भाग गया। संचालक को भागने की जानकारी स्टाफ को हुई तो वह भी मौके से चले गए। परिजन जयराम ने बताया कि जब वह शव लेकर पहुंचे तो अस्पताल में कोई भी नहीं था, पूरा अस्पताल खाली पड़ा था।

एमओआईसी राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें