सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे
जसवीर उनको दोबारा अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्वेशा को गलत इंजेक्शन लगाया गया। पत्नी की मौत की सूचना अपने परिजनों और ससुरालीजनों को दी। कुछ ही देर में अस्पताल में सैकड़ों लोग पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देखकर डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग गए।
किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। स्थिति सामान्य करवाने के लिए पीएसी सिपाहियों को बुलाना पड़ा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जसवीर ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। विभागीय कार्रवाई के लिए सीएमओ को भी शिकायती पत्र भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, गोरखपुर के पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, तीन घायल
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मौके पर गए पुलिसकर्मियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।