फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिश्तेदारी से लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेटे के साथ रिश्तेदारी से लौट रही एक महिला बाइक से अचानक गिर गई। बेटा उनको एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन



अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंदन नगला निवासी सुरेमवती (68 साल) पत्नी राजेंद्र सिंह रविवार की शाम करीब तीन बजे बेटे कुलदीप के साथ अपनी रिश्तेदारी में बाइक से उझानी गईं थीं। लौटते समय शाम करीब पांच बजे कादरचौक थाना क्षेत्र के असरासी कोल्डस्टोर के पास महिला अचानक चलती बाइक से गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे ने एंबुलेंस से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।



आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत



बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर में रेलवे स्टेशन से आगे पुल के पास शनिवार को आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर विनोद (45) पुत्र नेत्रपाल, निवासी फैजुल्लापुर थाना कुढ़ फतेहगढ़ जिला संभल का निवासी है। वह मजदूरी कर अपने साथियों के साथ लौट रहा था।
विज्ञापन




बताया जाता है कि पुल वाले महाराज के स्थान पर लगे होली मेले में वह अपने साथियों के साथ रुक गया। कुछ देर बाद वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। पहिया सिर के ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। चौकी इंचार्ज रामकुमार ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें