उझानी। गांव हुसैनपुर खेड़ा में युवती की पिटाई का विरोध करने पर उसका भाई पड़ोसियों से भिड़ गया। उसने महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। मामला सोमवार सुबह करीब सात बजे का है।
आरोप है कि हुसैनपुर खेड़ा निवासी एक युवक अपनी बहन को पीटते हुए दरवाजे पर आ गया। युवती बचाव के लिए पड़ोसी अनुपम पत्नी सुनील के घर में पहुंची तो अनुपम और उसके बेटे को पीट दिया गया। पिटाई से घायल मां- बेटे के पक्ष में लोग जुटे तो आरोपी भाग गया। इससे पहले आरोपी युवक ने पत्नी वंदना की भी पिटाई की। वंदना की कनपटी के पास फाबड़ा मार दिया। वंदना ने भी अपने पति की पुलिस से शिकायत की है। एक अन्य पड़ोसी भी से भी गालीगलौज की गई। पुलिस ने घायल मां- बेटे समेत तीनों का मेडिकल कराया है। संवाद