फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्भ में पल रही बेटी... भ्रूण जांच में पता चला तो करा दिया गर्भपात, महिला की मौत

Sat, 17 Jan 2026 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में गर्भपात के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।  
विज्ञापन
किरन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में गर्भपात बाद विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने पहले भ्रूण जांच कराई गई। जब पता चला कि बहन के गर्भ में लड़की है तो गर्भपात करा दिया, जिससे बहन की मौत हो गई। भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवतीनगला का है। गांव के राहुल यादव की 25 वर्षीय पत्नी किरन की शुक्रवार शाम करीब छह बजे मौत हो गई। किरन की शादी ढाई साल पहले हुई थी। शादी के बाद किरन ने एक बेटी को जन्म दिया। किरन के भाई सत्यवीर ने बताया कि उनकी बहन फिर गर्भवती हुई तो पति समेत परिवार के लोग भ्रूण की जांच कराने की जिद पर अड़ गए। कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया के एक निजी क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो लड़की का भ्रूण बताया गया।

यह भी पढ़ें- UP News: रास्ता सही तो क्यों रोकी प्रभात फेरी... 12 घंटे बाद बैकफुट पर आई पुलिस; बदायूं में हुए बवाल की कहानी
विज्ञापन


आरोप है कि भ्रूण का पता लगते ही ससुरालियों ने किरन का गर्भपात करा दिया। गर्भपात के दौरान रक्तस्राव अधिक हो जाने से किरन की हालत बिगड़ गई। रक्तस्राव नहीं रुका तो किरन का बरेली में भी इलाज कराया गया। हालत में बिगड़ जाने के बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

ससुरालवाले देते थे ताना 
सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि राहुल समेत परिवार के लोग पहली बेटी होने पर ही किरन को ताना मारा करते थे। किरन को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता रहा था। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने किरन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतका के भाई या अन्य परिजन की ओर से ऐसी शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पति बोला- आरोप झूठे, साथ थे परिजन
इलाज के दौरान विवाहिता किरन की मौत के मामले में उसके पति राहुल ने भी अपना पक्ष रखा। पुलिस को बताया कि गर्भवती किरन को रक्तस्राव हो गया तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद ही डीएनसी कराई कराई। इसके बाद ही किरन की हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज भी कराया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज के समय किरन के साथ उसके भाई भी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें