फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चिता से निकाला शव: जंगल में फंदे से लटका मिला था महिला का शव, ससुराल वालों ने की जलाने की कोशिश

Fri, 24 Jun 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती (बदायूं)

सार

संभल जिले के गुन्नौर निवासी विनीता (30) की शादी करीब सात साल पहले पटपरागंज के नीरज के साथ हुई थी। बताते हैं कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। करीब पांच साल पहले नीरज की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात विनीता का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया था। इससे उसने शुक्रवार दोपहर जंगल में जाकर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव पटपरागंज में 30 वर्षीय महिला विनीता का शव शुक्रवार दोपहर फंदे से लटका मिला। इस पर ससुराल वालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव को जला दिया लेकिन सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से शव को निकालने की कोशिश की। इसके विरोध पर ससुराल वालों ने मायका पक्ष से मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संभल जिले के गुन्नौर निवासी विनीता (30) की शादी करीब सात साल पहले पटपरागंज के नीरज के साथ हुई थी। बताते हैं कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। करीब पांच साल पहले नीरज की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात विनीता का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया था। इससे उसने शुक्रवार दोपहर जंगल में जाकर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को जब इसके बारे में ससुराल वालों को पता चला तो उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का शव फंदे से उतार लिया और वहीं खेत में लकड़ियां रखकर आग लगा दी। तब तक इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। उसी समय किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी।

इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक ससुराल वाले वहां से भाग गए। पुलिस ने महिला का शव जलती चिता से खींचने की कोशिश की लेकिन तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस मामले की छानबीन करके थाने लौट गई। इसी दौरान महिला के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने विनीता के घर के सामने खड़े होकर हंगामा किया। इस पर ससुराल वालों ने उनको पीट दिया। मायके वाले थाने पहुंचे। उन्होंने विनीता के ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसके परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें