फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेठ-जेठानी ने किया जुल्म, महिला पहुंची कोर्ट, बोली- साहब गंदी नीयत रखता हैं मुझ पर; मारपीट भी की

Thu, 23 Nov 2023 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

एक महिला ने अपने जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट, चोरी और छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र की महिला ने अपने जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट, चोरी और छेड़खानी का आरोप लगाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। महिला का कहना है कि जब से उनके पति की मृत्यु हुई है, तब से उनका जेठ उन पर बुरी नीयत रख रहा है। उससे आपत्तिजनक इशारे करता है। 

विज्ञापन


महिला ने आगे बताया कि मकान के ऊपरी हिस्से में उसका परिवार रह रहा है, जबकि जेठ नीचे वाले हिस्से में रहता है। आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। उसने आंगन में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन आरोपियों ने काली पन्नी बांधकर उन्हें बंद कर दिया और उसके तार काट दिए। 

आरोपियों ने उनके मकान और दुकान की दूसरी चाबी बनवा ली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ आभूषण चोरी कर लिए हैं। अब आरोपी उनके बच्चों पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे थे। 27 मई को उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। महिला ने कोर्ट के आदेश पर जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें