फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने महिला समेत छह लोगों को काटा

Fri, 08 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
dog - फोटो : Earth Link
विज्ञापन

विज्ञापन
- स्टेशन रोड पर दहशत के चलते अफरा-तफरी
- राहगीरों ने ही कुत्ते को घेरकर मार डाला
 आवारा कुत्ते ने स्टेशन रोड पर जमकर उत्पात मचाया। महिला समेत छह लोग उसका शिकार बने। कुत्ते ने उन्हें लहूलुहान कर दिया। कुछ बच्चे तो दुकानों में घुस गए। इसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
मामला शुक्रवार दोपहर का है। करीब दो बजे स्टेशन रोड पर अचानक बच्चे कुत्ते को लेकर चीख पुकार मचाने लगे। राहगीर कुछ समझ पाते उससे पहले ही कुत्ते ने मोहल्ला साहूकारा निवासी मोंटी (18) पुत्र अजय गोपाल, अढौली गांव के राजपाल के 12 वर्षीय बेटे आदेश समेत राहगीर महिला राजवती को काट लिया। चपेट में तीन और लोग भी आए लेकिन लहूलुहान होने के बाद निजी क्लीनिक पर इलाज करा घर  चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद हीरालाल वार्ष्णेय ने बताया कि कुत्ता कोतवाली की ओर से आया। राहगीरों को शिकार बनाता हुआ घंटाघर चौराहे की ओर निकल गया। घायलों में मोंटी समेत आदेश को उनके घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ले गए, लेकिन दो बजे के बाद पहुंचने की वजह से उनके एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं लग पाए। फार्मासिस्ट नथन सिंह ने बताया कि शनिवार को इंजेक्शन लगाए जाएंगे। उधर, बाद में राहगीरों ने ही कुत्ते को घेर कर मार डाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें