फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खरीदे सामान के रुपये मांगने पर महिला दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी में परचून की दुकान पर गुटखा और अन्य सामान के पैसे मांगने पर महिला दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़िता मीना ने तहरीर देकर बताया कि 2 नवंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी परचूनी की दुकान पर बैठी थी, तभी गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और और गुटखा व खाने-पीने का सामान लिया। पैसे मांगने पर तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचीं बेटियों से भी मारपीट की गई। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद विवेचना उपनिरीक्षक विक्रांत आर्य से कराई जा रही है। आरोपी युवकों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें