उसावां। ग्राम असधरमई में बच्चों को डांटने की बात को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दंपती ने एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए पति और बेटी को भी पीटा।
विज्ञापन
ग्राम असधरमई निवासी नीलम ने दी तहरीर में कहा है कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने छोटे बच्चों को जल्दी उठने के लिए डांट-फटकार रही थी। पड़ोस में रहने वाली जानकी को लगा कि नीलम उसे गालियां दे रही है। आरोप है कि इसके बाद जानकी ने अपने पति को बुला लिया। दोनों ने नीलम की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची बेटी पार्वती और पति रमेश के साथ भी मारपीट की गई। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद