फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में झांकने के विरोध पर महिला को पीटा, हिस्ट्रीशीटर समेत नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव कल्पिया में घर में झांकने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। हिस्ट्रीशीटर समेत नौ आरोपियों ने घर में घुसकर महिला पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई के कारण महिला के आंखों की रोशनी भी कम हो गई। पीड़िता की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत नौ के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

गांव कल्पिया निवासी नसीब बानो ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके घर के पड़ोस में रहने वाले फिरासत, उसकी बेटी नेहा, पत्नी मलका, बेटा जीशान व शानिव, दामाद जुबैर व सलमान दबंग किस्म के लोग हैं। इसके अलावा जुबैर की पत्नी शबी और सलमान की पत्नी फरीन निवासी सनईया जिला बरेली भी उससे रंजिश मानते हैं।
जुबैर अलापुर का रहने वाला है। वह हिस्ट्रीशीटर है। आरोप है कि यह लोग अक्सर उनके घर की छत पर आकर गंदी नीयत से नीचे झांकते रहते हैं। जिसका वह विरोध करती है। आठ फरवरी की शाम आठ बजे उनकी बेटी नहाने जा रही थी। इसी बीच आरोपी उनके घर की छत पर आकर आंगन में झांकने लगे। मना किया तो विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही आरोपी लाठी-डंडे, चाकू और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनका सिर फाड़ दिया। दूसरे हाथ में लोहे की रॉड और चाकू से प्रहार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जुबैर तमंचा से धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की मारपीट से उन्हें आंखों से कम दिखाई देने लगा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें