फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जर्जर छज्जा गिरने से मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
मृतक राजबहादुर का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। अचानक मकान का जर्जर छज्जा गिर जाने से उसके मलबे में दबकर एक राजमिस्त्री की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

हादसा थाना क्षेत्र के गांव उलैया में बुधवार की सुबह हुआ। गांव निवासी तसब्बर बेग के एक मकान का काम चल रहा है। जहां गांव निवासी राजबहादुर (45) पुत्र गोकिलराम मकान में राजमिस्त्री का काम रहा था। उसके साथ कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे मकान का जर्जर छज्जा गिर गया। उसके मलबे में राजमिस्त्री राजबहादुर दब गया।
छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं मजदूर तुरंत दौड़े और उन्होंने मलबे में दबे राजबहादुर को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही उनके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल हुए राजबहादुर को इलाज के लिए पहले राजकीय मेडीकल कॉलेज के लिए ले गए। जहां उनकी हालत और बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उनका उपचार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वापस राजबहादुर को बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। उसने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। राजमिस्त्री की मौत से उसके परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें