बदायूं। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घटनाओं से संबंधित पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहसवान। बदायूं–मेरठ राजमार्ग पर गांव सिलहरी के पास सोमवार सुबह लगभग 8 बजे सहसवान की ओर से तेज रफ्तार में जा रही एक इको गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी 55 वर्षीय सर्वेश पत्नी जयवीर, निवासी सिलहरी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कार्रवाई की है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस उसे तलाश रही है।
ट्रॉली से बाइक टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर
नूरपुर पिनौनी। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव कोहरा निवासी 30 वर्षीय मुनेन्द्र पुत्र श्यामलाल की मौत गन्ना लदी खड़ी ट्रॉली से टकराने पर हो गई। हादसा रविवार देर रात गांव खितौरा के पास गोटी नगला में हुआ। मुनेन्द्र अपने साथी जयप्रकाश पुत्र वीरेंद्र के साथ बाइक से जा रहे थे। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर उसने ही फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद
पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
अलापुर। एमएफ हाईवे पर सोमवार शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रामलीला मैदान के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया।
हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। म्याऊं निवासी विनोद कुमार (34) पुत्र छोटे लाल बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विनोद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पिकअप वाहन व चालक का पता लगा रही है। संवाद
सहसवान में हुए सड़क हादसे के बाद लगी भीड़ स्रोत- ग्रामीण
सहसवान में हुए सड़क हादसे के बाद लगी भीड़ स्रोत- ग्रामीण
सहसवान में हुए सड़क हादसे के बाद लगी भीड़ स्रोत- ग्रामीण