उसहैत। क्षेत्र के गांव ग्राम शाहपुर में पिछले एक महीने से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। रविवार को बरेली में इलाज के दौरान महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।
गांव शाहपुर निवासी गुड्डी को कई दिनों ने बुखार आ रहा था, उनके पति सत्यपाल ने बताया कि पहले उनको बदायूं के निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां पर उनका इलाज किया गया। हालात खराब होने पर उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान रविवार को गुड्डी (48 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं इस गांव के सतेंद्र के छह वर्षीय बेटे योगेश को बुखार आ रहा था। वह भी बरेली में भर्ती था। उसकी भी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि बरेली में बुखार से मौत हुई है। इसमें यह दिखवाया जा रहा है कि मौत का क्या कारण था।