फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डॉ. रामिंदर सिंह बने आईएमए बदायूं के अध्यक्ष, डॉ. राजेश वर्मा सचिव

Mon, 26 Oct 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आईएमए के नए पदा​धिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बदायूं शाखा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। शनिवार को शहर के नवादा स्थित एक होटल में आयोजित सभा में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामिंदर सिंह को अध्यक्ष और जिला अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी गुप्ता और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम की देखरेख में डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
विज्ञापन

आईएमए की नई टीम में डॉ. राजेश कुमार शाक्य को कोषाध्यक्ष, डॉ. वागीश वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, डॉ. देवांश यादव को संयुक्त सचिव और डॉ. चारु वार्ष्णेय को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण यादव, सचिव डॉ. अजीत पाल, कोषाध्यक्ष डॉ. कुमार वासु, संयुक्त सचिव डॉ. प्रसून वार्ष्णेय और सांस्कृतिक सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा को माला, शाल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामिंदर सिंह ने डाॅक्टर से समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के पात्र डॉक्टर को आईएमए से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, डॉ.अरुण यादव, डॉ. एके वर्मा, डॉ. डीवी शाक्य, डॉ. शलभ वैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें