फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी ने बहनोई के साथ मिलकर पति को मार डाला, गेहूं के खेत में फेंका शव; रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में असीरउद्दीन की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के पिता ने बहू और उसके बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर की थी। यह आरोप लगाते हुए पिता ने दोनों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या सिर में वजनदार वस्तु मारकर की गई है। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मृतक के पिता इशारउद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बेटे की पहली शादी गांव की रहने वाली अंजुम के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक दो बार ही वह पति के साथ आई फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही है। 

गेहूं के खेत में फेंका था शव 
बेटा भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। दिल्ली से वह करीब दस दिन पहले घर आया था। सोमवार की शाम आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव के ही रहने वाले अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी व उसके बहनोई व कुछ अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें