इस बार पत्नी ने पार की हद
सबसे पहले वह 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है। वह पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Weather: आंधी-बारिश से सैकड़ों पेड़ गिरे... बिजली गुल, फसलों को नुकसान; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बेटी के लिए पिता का छलका दर्द
ट्रक चालक बोला, वह पति के साथ एक बेटी का पिता भी है। उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा। अगर उसे बेटी पर जरा सा भी तरस होता तो वह ऐसा नहीं करती। उसने कहा कि पत्नी की करतूत से बेटी के लिए परेशानी व दुख का सामना करना पड़ रहा है।