फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर को मस्जिद का रूप दिया... नमाज पढ़ने के लिए भी बना रखी थी काफी जगह, प्रशासन ने ताले लगाकर किया सील

Thu, 17 Apr 2025 10:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर (बदायूं)

सार

अवैध तरीके से मस्जिद बनाए जाने की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी, एसओ उदयवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी हासिल की। एसडीएम सादर के आदेश पर पुलिस ने मस्जिद को ताले लगवाकर सील कर दिया। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं के ककराला में घर को मस्जिद का रूप दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ दातागंज मौके पर पहुंच गए। जानकारी करने के बाद विवादित स्थल को सील कर ताले लगा दिए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन

ककराला के वार्ड 19 में मस्जिद का गुपचुप अवैध रूप से निर्माण कराने का मामला सामने आया है। इस मस्जिद का निर्माण वार्ड नंबर चार निवासी डॉ. मुंतजिर पुत्र नवीदाद ने कराया है। उसने बताया कि उनकी मां नसीम बानो की इच्छा थी कि अपनी जमीन पर एक मस्जिद का निर्माण कराया जाए। इसके चलते मस्जिद का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू करा दिया था, विगत फरवरी में यह बनकर तैयार हुई थी। लोगों को जानकारी तब हुई जब मस्जिद का बोर्ड लगा देखा। 

मस्जिद का निर्माण नसीम बानो के सामने शुरू हुआ था, जिनका इंतकाल हो चुका है। वहीं, अवैध तरीके से मस्जिद बनाए जाने की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी, एसओ उदयवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी हासिल की। एसडीएम सादर के आदेश पर पुलिस ने मस्जिद को ताले लगवाकर सील कर दिया। 

पढ़ें- 
विज्ञापन

इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस डॉ. मुंतजिर को थाने ले आयी है। उससे पूछताछ चल रही है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक घर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जा रही है। जब मौके पर जाकर देखा तो पाया कि घर को मस्जिद का स्वरूप दिया गया था और नमाज पढ़ने के लिए काफी जगह बनी थी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। अभी तक निर्माण कराने वाला व्यक्ति कोई वैध कागजात भी नहीं दिखा पाया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें