नेहरू शिवनारायण दास पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर शुक्रवार को बीएड विद्यार्थियों का परिचय समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी और सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच पर स्टूडेंट्स बुलाकर एक दूसरे से परिचय कराने के साथ पाठ्यक्रम की जानकारी मुहैया कराई।
डॉ. अमित ने कहा कि इग्नू विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। इसकी देश-विदेश में अध्ययन केंद्र स्थापित हैं। इग्नू के द्वारा अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें बीएड का पाठ्यक्रम शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है। इससे शिक्षकों में कौशल का विकास किया जाता है। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने सामाजिक और नैतिक मूल्यों को बल देते हुए अनुशासन की बात की। डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बीएड विद्यार्थियों को अपने अपने अंदर शिक्षण से संबंधित शिक्षण नीति, शिक्षण कौशल एवं शिक्षण दक्षता को उत्पन्न करना चाहिए। प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. मनवीर सिंह ने भी विचार रखे। इससे पूर्व मंच पर विद्यार्थियों को बुलाकर एक दूसरे से परिचय कराया गया। इस मौके पर अरविंद चतुर्वेदी, अनुराग दीक्षित, रीतेश जौहरी, मनमोहन, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. मुकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।