फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख टर्नओवर वाले नहीं हो सके रजिस्टर्ड

Tue, 16 Jun 2015 07:11 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 से चले विशेष अभियान में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हो सका है। अब तक केवल 1800 दुकानदार ही इस योजना में पंजीकृत हुए हैं। इनको रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। बाकी अभी बड़ी तादाद में छोटे व्यवसायी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन होना है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग को वर्ष 2013 में एक विशेष अभियान चलाने को सौंपा गया था। इसमें 12 लाख तक के साल में टर्नओवर करने वाले दुकानदार और ठेले-खोमचे वाले शामिल हैं। अभी यह अभियान चालू है, लेकिन डेट बढ़ जाते ही ठप पड़ जाता है। विभाग रजिस्ट्रेशन के नाम पर दुकानदारों से 100 रुपये सालाना शुल्क भी ले रहे हैं। अब अभियान ठंडा पड़ गया है।

अभियान को चार अगस्त तक बढ़ा समय
खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसके लिए चार अगस्त तक का समय बढ़ा दिया है। इससे विभाग की आगे की कार्रवाई शिथिल हो गई है। इस अभियान में खाद्य पदार्थ बेचने वाले वे सब दुकानदार और ठेले-खोमचे वाले आ जाएंगे, जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से कम है।
विज्ञापन


मिलावट रोकने को एक घेरा है रजिस्ट्रेशन
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को एक तरह से रजिस्ट्रेशन से घेराबंदी किया जाना ही खाद्य सुरक्षा विभाग की मंशा है। रजिस्टर्ड दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई भी आसान होगी। अबतक छोटे दुकानदार के यहां घटिया खाद्य पदार्थ से कोई घटना होती तो उसकी पहचान मिटाने की आशंका रहती थी। रजिस्ट्रेशन के बाद ऐसा नहीं हो सकेगा।

रजिस्ट्रेशन अभियान की गति वाकई कम हुई है। विभाग ने इसके लिए समय सीमा बढ़ा दी है। विभाग के कामों की अधिकता के बीच भी इस अभियान को चालू रखा जाएगा। - संजय शर्मा, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें