फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक सप्ताह में तीन बार आंधी में टूटी तार

विज्ञापन
संजरपुर के पास पेड़ों के बीच में फॉल्ट ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। रविवार सुबह पांच बजे तेज आंधी और बरसात के चलते उझानी से आ रही बिजली की मुख्य लाइन में फिर फाल्ट आ गया। अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ों के बीच में लाइन टूट गई। इसलिए आपूर्ति ठप हो गई, हालांकि लाइनों को ठीक कर दिया गया। शाम तक सप्लाई चालू कर दी गई है। एक सप्ताह के अंदर आंधी से तीन बार तार टूट चुकी है।
विज्ञापन


सुबह पांच से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि सोमवार को न्यायालय के 33 केवी लाइन का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसलिए मोहल्ला इंदिरा चौक, जवाहरपुरी, दातागंज तिराहा, सिविल लाइन आदि में पांच से 11 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।


निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारी, करेंगे हड़ताल
बदायूं। विद्युत निगम को निजी हाथों में देने का अधिकारी और कर्मचारी विरोध करेंगे। निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी 21 मई से दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन 28 मई तक चलेगा। उसके बाद 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल निगम के निजीकरण के लिए शासन टेंडर प्रक्रिया शुरू करने तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो सभी अधिकारी, कर्मचारी उसी दिन से हड़ताल पर चले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें