फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक की मौत, पत्नी पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप

विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना पर उसके घर पहुंची पुलिस।-संवाद
विज्ञापन
उघैती। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। उसके बाद से उसकी पत्नी फरार है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भाई ने मृतक की पत्नी के खिलाफ जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव के खितौरा निवासी मुनव्वर का बेटा मुजफ्फर (24) चालक था। रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। उसके बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी घर से फरार है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके बड़े भाई सद्दाम हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया हैं छोटे भाई मुजफ्फर व उसकी पत्नी में अनबन रहती है। इसी के चलते आए दिन दोनों में विवाद होता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। उसके कुछ देर बाद युवक की हालत बिगड़ गई। आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने जहर दे दिया है। उसे बिल्सी निजी चिकित्सालय ले गए, वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उघैती थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत की सूचना पर उसके घर पहुंची पुलिस।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें