फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला में शराब की दुकान पर ओवररेट वसूलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अंग्रेजी शराब के पौवे से लेकर बोतल पर ज्यादा दाम वसूलने पर दो ग्राहक भड़क गए। उन्होंने दुकान पर ही हंगामा कर दिया। आरोप है कि पिछले महीने से 30 रुपये तक की ओवररेट वसूली शुरू की गई है। हंगामे के दौरान ग्राहकों की सेल्समैन से भी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

कछला चौराहे के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। सोमवार शाम को चौसिंगा निवासी हरीओम और अपने दोस्त ननाखेड़ा के साजिद के साथ शराब की बोतल खरीदने के लिए पहुंचा। आरोप है कि सेल्समैन ने बोतल पर प्रिंट रेट से 30 रुपया अधिक ले लिए। वजह पूछने पर सेल्समैन ने दोनों को कोई खास जवाब नहीं दिया। इससे गुस्साए हरीओम और साजिद ने शराब की दुकान पर हंगामा कर दिया। ओवररेट के रुपये वापस लौटने की जिद पर अड़े दोनों युवकों को सेल्समैन ने अनसुना कर दिया तो उससे नोकझोंक होने लगी।
बताते हैं कि पांच दिन पहले भी इसी दुकान पर ओवररेट को लेकर सेल्समैन से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई थी। लोगों का कहना है अंग्रेजी शराब के पौवे पर प्रिंट रेट से अधिक 10, हॉफ पर 20 तो बोतल पर 30 रुपये तक की वसूली की जा रही है। मामला आबकारी अफसरों के भी संज्ञान में है। पिछले महीना कटरी में अवैध शराब के धंधेबाजों को पकड़ने पहुंचे आबकारी विभाग की टीम से इलाके के लोगों ने ओवररेट वसूली की शिकायत की थी लेकिन अफसरों ने हकीकत का पता लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें