फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी प्रेमी संग गई, पुलिस की शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति पुलिस की शिकायत करने लखनऊ पहुंच गया। मुख्यमंत्री आवास के बाहर उसने आत्महत्या करने की बात कहीं तो वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के बाद इस्लामनगर थाना पुलिस लखनऊ पहुंची और उसे हिरासत में ले आई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी पड़ोसी प्रेमी के साथ सात दिन पहले फरार हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी युगल को बरामद कर लिया था। महिला के कोर्ट में पुलिस ने बयान दर्ज कराए तो महिला ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इसके बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
इसी बात को लेकर महिला का पति थाने पहुंचा और पत्नी नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कही। इसके बाद वह शनिवार को लखनऊ पहुंच गया। मुख्यमंत्री के आवास के बाहर पहुंचकर पति ने कहा कि अगर पत्नी नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर लखनऊ की थाना गौतम पल्ली पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जानकारी इस्लामनगर थाने की पुलिस को जानकारी दी। यहां की पुलिस लखनऊ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें