बिनावर। पत्नी के वियोग में युवक ने अपना गुप्तांग काट दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी पत्नी का निधन डेढ़ साल पहले हो गया था।
बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से वह अवसाद में था। उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। परिवार के लोग उसका इलाज करा रहा रहे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। मंगलवार दोपहर को उसने पत्नी के वियोग में धारदार हथियार से घर पर ही अपना गुप्तांग काट लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।