फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी ने नहीं दिया खाना, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पत्नी ने खाना नहीं दिया। इससे आहत पति ने फोन करके तीन तलाक दे दिया। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाहिता के पिता ने महिला थाने में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मचलई निवासी मुशीर ने नवंबर 2024 में बेटी की शादी कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि मुशीर की बेटी ने गुस्से में पति को खाना नहीं दिया था। इससे दोनों के बीच अनबन हो गई थी। उसके बाद मुशीर की बेटी मायके चली गई। युवक ने अपनी ससुराल के परिजनों को फोन किया। अपनी सास से बात करते हुए उसने गुस्से में पत्नी के खाना नहीं देने की बात बताई। इस बीच उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने महिला थाने में कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें