फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जब वारदात हुई तो एक घंटे बंद था कादरचौक थाने का सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाने में तैनात रहे एसआई पर अपहृत किशोरी ने 23 जून को दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच कर रही टीम ने थाने का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो किशोरी के आने और जाने का रिकार्ड मिला, लेकिन उस दिन सुबह के एक घंटे का फुटेज नहीं मिल रहा है। उसी समय किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। इससे पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल थाने वालों ने बिजली न होने के कारण सीसीटीवी बंद होने की बात कही है।
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में चार दिन से जांच रही है। पुलिस अधिकारियों को थाने के सीसीटीवी का करीब एक घंटे का फुटेज नहीं मिल रहा है। उसका रिकॉर्ड ही नहीं है। थाने के पुलिस कर्मियों ने बताया है कि उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी। इस वजह से शायद फुटेड रिकॉर्ड नहीं हुआ है। इससे एसआई पर आरोप की आशंका और भी अधिक बढ़ गई है। वहीं, एसआई ने भी खुद पर लगे आरोप पर सामने आकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। न ही अधिकारियों के सामने पेश हुआ है।
पीड़ित किशोरी अपने बयानों पर टिकी है। इस मामले में पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार शाम को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। पुलिस को आशंका है कि किसी के बहकावे में आकर पीड़िता ने एसआई पर गंभीर आरोप लगाए है। मगर पुलिस को अब तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इससे तय किया जा सके है कि एसआई पर लगे आरोप निराधार हो सके है। इसकी वजह यह है कि किशोरी तमिलनाडु से आने के बाद थाने, वन स्टॉप सेंटर और बाल समिति में रही थी। ऐसे मे उसकी परिजनों व किसी अन्य से भी मुलाकात होना संभव नहीं था। जिस दिन किशोरी थाने आई थी। उसी दिन उसकी बड़ी बहन की मुलाकात हुई थी। ऐसे में पुलिस इस घटना को लेकर हर एंगिल से जांच में जुटी हुई है। डीआईजी अजय साहनी भी मामले की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें