फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली में नौकरी करते-करते हेरोइन की तस्करी करने लगा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। दिल्ली में नौकरी करने के दौरान साथियों के संपर्क में आने के बाद अलापुर नगर पंचायत के वार्ड 5 निवासी अजहर के तस्करी के धंधे में शामिल होने की बात जांच में सामने आई है। दिल्ली के बेगमपुरा थाने में छह अक्तूबर को दर्ज केस की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दिल्ली में दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस जांच करते हुए अलापुर तक पहुंची। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी अजहर के घर पर करीब छह घंटे तक छानबीन की थी। कई साल अजहर दिल्ली में रहा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजहर दिल्ली में नौकरी करता था। इसी दौरान वह अपने साथियों के संपर्क में आया और कथित तौर पर तस्करी के धंधे से जुड़ गया। दिल्ली पुलिस अपने साथ पकड़े गए आरोपियों में से एक को लेकर अलापुर पहुंची थी। यहां पुलिस ने उसी आरोपी के माध्यम से अजहर को फोन कराकर उसे घर से बाहर मिलने के लिए बुलवाया। अजहर के बाहर आने के बाद पुलिस उसके साथ घर पहुंची और तलाशी शुरू की। करीब छह घंटे तक चली छानबीन में पुलिस को हेरोइन और नकदी मिली। इसके बाद पुलिस बरामद माल लेकर आरोपियों के साथ रवाना हो गई। बरामद हेरोइन की कहां सप्लाई की जानी थी, पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


दिल्ली पुलिस ने दबिश से पहले अलापुर थाने में दर्ज कराई थी आमद
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचने के बाद अलापुर थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस तस्कर के मामले में जुड़े अजहर के घर पहुंची थी। इसके करीब छह घंटे बाद पुलिस अजहर और साथ आए अन्य दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपियों को ले जाते समय आरोपी अपने चचेरे को छुपा रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अलापुर के दो आरोपियों को लेकर तीसरे आरोपी को पकड़ने आई थी। घटना दिल्ली की है। केस भी वहीं दर्ज है। यहां पर भी मामले की जांच कराएंगे। -अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें