फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन से छुआ लोहे का पाइप, मजदूर की मौत

Thu, 03 Sep 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
ओमकार फाइल फोटो
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा शाहपुर में बुधवार रात जन्माष्टमी मेले के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन के तार से लोहे का पाइप छू गया। हादसे में करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिंसी नगला निवासी ओमकार (22) पुत्र उदयवीर टेंट कारोबारी के साथ मजदूरी में मदद करते थे। बुधवार की शाम वह कुड़ा शाहपुर गांव में जन्माष्टमी मेले के लिए टेंट लगाने पहुंचे थे। रात करीब सवा आठ बजे टेंट खड़ा करते समय उसके हाथ में लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। लाइन के संपर्क में आते ही ओमकार करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद साथी मजदूर और ग्रामीण उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
ओमकार चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह अविवाहित थे। परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करते थे। उनके पिता उदयवीर खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ओमकार फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें