फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाहे जिंदा रहें, चाहे मर जाएं हम, गाएंगे-गाएंगे हम वंदे मातरम्

विज्ञापन
बदायूं क्लब में कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करतीं सोनरूपा विशाल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 20वीं पुण्यतिथि पर जनचेतना समिति ने बदायूं क्लब में शुक्रवार को काव्यमय संगीत संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर कवियों ने अपनी आवाज में डॉ. उर्मिलेश के लिखे देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य है कि मैंने अपनी युवावस्था में डॉ. उर्मिलेश की आवाज को सुनी। कहा कि वह एक श्रेष्ठ कवि और लेखक थे। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोताओं ने संगीत संध्या का आनंद लिया। डॉ. अक्षत अशेष ने सुनाया, देश के शहीदों को प्रणाम कर लें। डॉ. उपदेश शंखधार ने पढ़ा, चाहे जिंदा रहें, चाहे मर जाएं हम, गाएंगे-गाएंगे हम वंदे मातरम् पढ़कर लोगों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। इसके अलावा उज्ज्वल वशिष्ठ, उस्मान साहिल, अखिलेश ठाकुर, प्रतोष शर्मा, डॉ.. सोनरुपा विशाल ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विशाल व एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

बदायूं क्लब में कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करतीं सोनरूपा विशाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें