फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज-बदायूं मार्ग पर नहीं तो कहां चल रहीं 24 बसें

Thu, 08 Jun 2017 11:32 PM IST
दातागंज।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज इस रूट पर 27 बसें चलाने का दावा कर रहा लेकिन तीन ही चल रहीं
विज्ञापन

बदायूं से दातागंज मार्ग पर कागजों में रोडवेज की 27 बसें दौड़ रहीं हैं लेकिन वास्तविकता में मात्र तीन खटारा बसें ही संचालित हैं। इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों में यात्रा करना लोगों की मजबूरी है। परिवहन निगम के अधिकारी दातागंज- बदायूं मार्ग पर 27 बसें चलने और 44 फेरा लगाने का दावा कर रहे हैं। जबकि स्थिति उलट है। दो-तीन घंटे इंतजार के बाद कहीं रोडवेज की बस मिल पाती है। अपराह्न तीन बजे के बाद सात बजे शाम को ही बस मिलती है। शाम सात बजे के बाद दिल्ली जाने वाली बस जरूर मुहैया हो जाती हैं। रोडवेज की बसों के संचालन की कोई समय सारणी भी नहीं है। डग्गामार वाहन रोडवेज गेट से सवारियां भरते हैं। 50 से अधिक डग्गामार वाहन इस मार्ग पर हमेशा दौड़ते हैं।      
--
पहले दौड़ती थीं 38 बसें
दातागंज। पांच वर्ष पूर्व बदायूं मार्ग पर 38 अनुबंधित बसों के अलावा हर घंटे के बाद रोडवेज की बसें दौड़ती थीं। मात्र 15 मिनट का यात्रियों को इंतजार करना पड़ता था। पांच वर्षों में आबादी में तो इजाफा हो गया लेकिन बसों की संख्या सिमटकर तीन रह गई।      
विज्ञापन

---------
रोडवेज भवन सफेद हाथी बना
दातागंज। करीब पौने दो करोड़ का रोडवेज का भवन तो बन गया है लेकिन सुरक्षा के लिए कोई गॉर्ड आदि नहीं है। 56 इंच का एलईडी टीवी लगा हुआ है। जो बंद पड़ा है। यहां यात्री सुविधाएं नगण्य हैं।
विज्ञापन

--------
वर्जन...      
दातागंज रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों में यात्री कम सफर कर रहे है। इसलिए इन रूटो पर चलने वाली बसों की संख्या कम हो गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों का चलन बढ़ा दिया जाएगा। रोजाना कई बसें दातागंज के लिए जा रही हैं। बसों की समय सारिणी रोजाना तैयार की जाती है।       
-राजेश कुमार, एआरएम, बदायूं डिपो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें