फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्नान बंद कराया तो विधायक के पास पहुंचे दुकानदार, मिला आश्वासन

विज्ञापन
दुकानदारों से बात करते बिल्सी विधायक हरीश शाक्य। संवाद
विज्ञापन
कछला। गंगा घाट के कासगंज साइड में श्रद्धालुओं के डूबने के मामले में स्नान प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसे लेकर दुकानदारों ने रोजी रोटी का मुद्दा बताते हुए घाट पर पुन: स्नान शुरू कराए जाने को प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को हस्तक्षेप करना पड़ा है। अभी प्रशासन ने घाट पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाया है।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट के कासगंज साइड बाले घाट को पिछले दिनों एक श्रद्धालु के गंगा में डूबने के बाद सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने वहां स्नान बंद कर दिया है। जिसके बाद सभी दुकानदारों ने बिल्सी बिधायक हरीश शाक्य से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया है। विधायक ने गंगाघाट के उस साइड का निरीक्षण भी किया है। वहीं, कछला पुल से आरती स्थल पर पहुंचने वाले मार्ग को पुलिस ने देर रात बंद कर दिया है। जिससे गंगाघाट पर पहुंचने के लिए केवल एक मार्ग ही बचा है। जिस पर अधिक भीड होने से अव्यवस्था फैलने की आशंका है। गंगाघाट के दूसरे छोर के रेलवे पुल वाले घाट को भी पुलिस ने रस्सी बांधकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें