फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार हटाने को कहा तो दरोगा व उनके साले को बरातियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कार से बस स्टैंड की ओर निकले दरोगा और उनके साले की बरातियों ने पिटाई लगा दी। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात करीब तीन बजे का है। मैंमिया कॉलोनी निवासी दरोगा टीटू कुमार एटा जिले में तैनात हैं। टीटू के मुताबिक, उनके भाई सेना में हैं। देर रात भाई ने उन्हें कॉल कर बताया कि वह रात दो बजे तक घर पहुंच रहे हैं। जब वह नहीं आए तो कार से वह अपने साले शीलू के साथ उन्हें देखने के लिए बस स्टैंड की ओर निकले।
रास्ते में एक बरातघर के पास सड़क किनारे कार खड़ी थी। कार को हटवाने के लिए कहा तो उसमें सवार युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर टीटू और उनके साले शीलू से मारपीट की गई। आरोप है कि कार सवार के अलावा कई बराती भी दोनों पर टूट पड़े।
विज्ञापन

घायल टीटू और उनके साले ने सुबह कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल भी कराया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए वीडियो फुटेज जुटाए जा रह हैं।
इसके अलावा पठानटोला मोहल्ले में पड़ोसी से उधार के रुपये मांगने पर बृहस्पतिवार देर शाम आमिर, उनके भाई नदीम और बहन फरहा को पीट दिया गया। फरहा तो अपने भाइयों को बचाने के लिए मौके पर पहुंची थी। तीनों घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें