फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर हटाने को कहा तो कार सवार महिलाओं को पीटा, की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुतराई की घटना अभी शांत भी नहीं हुई कि अब तिसंगा गांव के लोगों ने कार सवार महिलाओं की पिटाई कर दी। कुतराई में दबंगों ने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी थी। ट्रैक्टर चालक ने उसे हटाने को कहा तो दबंगों ने महिलाओं को पीट दिया था। अब तिसंगा के लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। उसे हटाने के लिए कहा तो कार सवार महिलाओं को दबंगों ने पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिनावर थानाक्षेत्र के डहरपुर कला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को लेकर कार से चंदौरा गांव एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटते समय गांव तिसंगा पहुंचे तो रास्ते में कुछ लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली लगा रखी थी। कार चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने के लिए कहा तो वहां खड़े तिसंगा गांव निवासी सतीश, जीपी सिंह, मोनू पुत्र श्रीपाल, धर्मेंद्र पुत्र रामवीर ने चालक से गाली-गलौज कर दी। इसके बाद कार में बैठी महिलाओं को खींच कर पीटा और उनकी भाभी से अभद्रता की। सोमवार देर शाम कार चालक महिलाओं को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें