अलापुर। गेहूं खरीद केंद्रों पर पिछली बार की अपेक्षा गेहूं की कम आवक हो रही है। इसके चलते केंद्र प्रभारी ने किसानों से मिलकर गेहूं सेंटर पर डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सेंटरों पर गेहूं की आवक कम हो रही है। साधन सहकारी समिति चितौरा पर इस बार गेहूं कम ही आ रहा है। गेहूं की आवक बढ़ाने के लिए सेंटर प्रभारी प्रियंका मिश्रा किसानों से संपर्क साध रहीं हैं, ताकि किसान अधिक से अधिक गेहूं उनके सेंटर पर लेकर पहुंचें। सचिव प्रियंका मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई किसानों से वार्ता की। संवाद