फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा महासचिव शिवपाल के खिलाफ बसपा पदाधिकारियों ने दी तहरीर

विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्राइम को ​शिकायत पत्र देते बसपा के पदा​धिकारी।स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव की सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी को मुद्दा बनाते हुए बसपा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रात सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि एक निजी टीवी चैनल में प्रसारित बातचीत में शिवपाल सिंह यादव का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। बसपा के मंडल प्रभारी हेमेंद्र गौतम, रवि मौर्य, अधिवक्ता चिरंजी लाल, गुरुदयाल भारती, सत्यप्रकाश, छोटेलाल बौद्ध, रामपाल सिंह, सोहनपाल सिंह आदि साथ थे। बसपा संगठन ने शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें