दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं रत्नेश यादव का शनिवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र भैंसोरा गांव में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
भैंसोरा की प्रधान रामबेटी यादव ने रत्नेश यादव को ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया। स्वागत समारोह में ब्लॉक प्रमुख यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें चुना है, उस उम्मीद को गांवों में विकास की गंगा बहा कर पूरा किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी गांव के साथ भेदभाव भी नहीं होगा। ब्लॉक स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू कराया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल यादव और जिला पंचायत सदस्य विकास यादव को भी फूलमालाओं से लाद दिया। यादव को ग्रामीणों की ओर से गलियारों समेत सड़कों के जीर्णोद्धार को पत्र भी सौंपे। बाद में वह पड़ोसी गांव चौसिंगा भी पहुंचीं। इस मौके पर विजेंद्र सिंह यादव, विनय कुमार, राजपाल, भोजराज महाराज सिंह, नेमसिंह, हप्पू सिंह, तुलसीराम, सुखपाल, पानसिंह, प्रेमपाल, सिपट्टर सिंह, रंधावा यादव, हरीसिंह, रवेंद्र पाल आदि मौजूद थे।