बीआरबी मॉडल स्कूल में शनिवार को मस्ती की पाठशाला लगी। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रम पेश कर भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने खूब मस्ती कर अपनी यादों व संस्मरणों को साझा किया। 15 छात्र-छात्राओं को सुपर सीनियर अवार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक सुभाष बत्रा और प्राचार्य संजीव सिंह राठौर ने सीनियर विद्यार्थियों के स्वागत तिलक के साथ किया। इसके उपरांत गीत-संगीत व डांस के कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने सभी सीनियर्स को गुदगुदाते टाइटल प्रदान किए। बत्रा ने उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने स्कूल मेें लगभग पंद्रह साल दिए। बच्चों के इस लंबे सफर को चित्रों के माध्यम से साझा किया गया।
प्रिंसिपल ने ने बच्चों में चुनौतियों का सामना करने और हिम्मत न हारने का जज्बा जगाया। इस अवसर पर अध्यापक अभिषेक आर्य, राहुल गुप्ता, रागिनी थरेजा, स्मृति गुप्ता, अखिलेश, नितिन, जितेंद्र मौर्य, पवन कुमार, मोहित शर्मा, राघवेंद्र, पंकज आदि का विशेष सहयोग रहा।