फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम बदला, बच्चों में बढ़ा वायरल संक्रमण, अस्पताल में बढ़े मरीज

Sat, 09 May 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पिछले करीब दस दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप, कभी बारिश और तापमान में अचानक गिरावट के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पहले जहां रोजाना ओपीडी में करीब 900 से 950 मरीज आते थे। पिछले पांच-छह दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 1100 तक पहुंच गई है। हालत यह है कि दवा लेने के लिए लोग सुबह ही जिला अस्पताल में जुटने लगे है। फिजिशियन के कक्षाें के बाहर बच्चों से लेकर बढ़े तक लाइन में लगे नजर आ रहे हैं।
पर्चा बनाने से लेकर डॉक्टर तक को दिखाने में मरीजों को आधे से एक घंटा लग रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में बच्चों व बुजुर्गाें में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे जल्दी वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. अलंकार सोलंकी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों की तुलना में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल आ रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएम कमल ने कहा कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, अभी ठंडी चीजों से परहेज कराएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना सलाह के दवा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें