फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से बदला मौसम, दो डिग्री गिरा तापमान

Wed, 05 Aug 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों से उमस और भीषण गर्मी झेल रहे जिलेवासियों को मंगलवार को राहत मिली। सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


जिले में सुबह से बादल छाए हुए थे, हालांकि हवा न चलने पर उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था, लोग दिन में पसीने में तरबतर नजर आए। हालांकि मंगलवार को दोपहर दो बजे करीब तेज बारिश होने लगी। इससे लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई। आईएमडी के अनुसार मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई है और अगले चार दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश से होने से शहर में रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, गांधी ग्राउंड रोड, शिवपुरम आदि में जलभराव देखने को मिला।
बाजार में भरा पानी

अलापुर। मंगलवार की दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं बाजार में जलभराव के चलते आवागमन बाधित हो गया। कई दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों का नुकसान भी हुआ है। दोपहर के बाद बारिश के कारण लोग जहां थे वहीं कैद होकर रह गए। नगर की सभी सड़कें जलमग्न हो गईं। संवाद
विज्ञापन

-
फसल को नहीं नुकसान
- मंगलवार की शाम कछला में बारिश होने से गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, बारिश से किसानों को नुकसान नहीं है। ज्यादातर किसान खेत में धान, उर्द, मूंग की फसल की बोआई कर चुके हैं। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें