फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से हवा की यारी, आफत भारी

Sat, 16 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई बड़ी गिरावट
विज्ञापन

शहर सहित जिले भर में अलाव जलाकर दूर की सर्दी
 


शनिवार को सुबह से ही लोगों को सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। तब लोगों को दिन में सूर्यदेव के निकलने की उम्मीद थी। सूर्य देव के न निकलने से सर्दी और ठिठुरन बढ़ी गई। इससे लोग दिन में भी ठिठुरते हुए नजर आए। शहर में पालिका एवं जिला प्रशासन की ओर से बनवाए गए अस्थायी रैन बसेरा में शाम ढलते ही सर्दी से ठिठुर रहे लोग पहुंच गए। साथ ही रात के साथ दिन में भी लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करने की कोशिश की।
गुरू गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव का अवकाश होने की वजह नौकरीपेशा लोगों और छात्र-छात्राओं ने घरों में बैठकर सर्दी से बचाव किया। सर्दी बढ़ने पर चाय, कॉफी, चाट-पकौड़ी और फास्डफूड की बिक्री में खासी तेजी आ गई। इन दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

शाम ढलते ही बाजारों में पसरा सन्नाटा
सर्दी की वजह से शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर के बड़ा बाजार, चूना मंडी, गोपी चौक, पुराना बाजार, सर्राफा मार्केट, हलवाई चौक, मम्मन चौक आदि बाजार देर रात तक खुलते हैं, लेकिन शनिवार को सर्दी बढ़ने की वजह से दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे तो दुकानदारों ने भी दुकान बंद करके घर जाना ही मुनासिब समझा।
गर्म कपड़ों की बिक्री में आई तेजी
देरी से शुरू हुई सर्दी के साथ ऊनी और गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई। शहर के मालवीय आवास और लॉवेला चौक के पास गर्म कपड़ों की दो अस्थाई मार्केट लगी हैं, जहां पर दिन भर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा रही। वहीं दुकानों और मॉल में भी भारी संख्या में ग्राहकों ने पहुंचकर सर्दी से बचाव करने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
ठंड बढ़ने से खिले किसानों के चेहरे
सर्दी बढ़ने की वजह से किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आए। क्योंकि सर्दी न होने की वजह से गेहूं, आम सहित अन्य फसलों की पैदावार में करीब 20 फीसदी गिरावट होने की आशंका था। कोहरा और बादल छाने की वजह से फसल को बढ़वार के लिए अच्छा मौसम मिल गया। सर्दी में ठिठुरते किसान फसल अच्छी होने का उम्मीद से खुश नजर आए। 
विज्ञापन

डीएम ने की छुट्टी, अब बुधवार को खुलेंगे स्कूल
मौसम के बदले मिजाज और सर्दी में हुई तब्दीली के बीच शनिवार को डीएम शंभूनाथ ने जिले के सभी विद्यालयों में दो दिनों का अवकाश कर दिया। भीषण सर्दी को ध्यान रखते हुए डीएम ने परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रखने की घोषणा की है। बीएसए आनंद प्रकाश ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर अपनी हाजिरी लगानी होगी। विद्यालय नहीं जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा माध्यमिक, सीबीएसई या आईसीएससी बोर्ड के स्कूलों में बच्चे उपस्थित मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें