फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो से तीन दिन में मानसून सक्रिय होने का अनुमान

विज्ञापन
गर्मी है तो क्या निकलना तो है। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी के बीच अब मानसून का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दिल्ली और एनसीआर समेत बदायूं और आसपास के जिलों में अगले दो से तीन दिन में मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। मानसूनी बौछार के बाद तापमान में तेजी से कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दिन में कई बार बादल छाने के कारण उमस ने भी परेशान किया। इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार और बुधवार को बदायूं समेत आसपास के जिलों में बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।
हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि 27 से 29 जून के बीच दिल्ली, एनसीआर और आसपास के जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। बदायूं की दूरी दिल्ली से ज्यादा नहीं है, ऐसे में यहां भी बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

-
जून के अंतिम सप्ताह में फिर चढ़ने लगा पारा
पिछले सप्ताह मौसम में बदलाव के बाद तापमान में कमी आई थी। हालांकि, बारिश नहीं हुई लेकिन नम हवाओं ने काफी राहत दी थी। अब फिर पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है, लेकिन बुधवार से तापमान में कमी आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें