फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान गिरने के बाद भी उमस, बादल उमड़े मगर नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
गर्मी के बीच निकली युवती और पंखा खरीद कर निकला एक व्यक्ति। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी तो दर्ज की गई, लेकिन उमस परेशान करती रही। सुबह घने बादल भी छाए। दिन में भी कई बार बादल उमड़े मगर बारिश नहीं हुई, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 37.1 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम 37 डिग्री के आसपास रहा। अधिकतम तापमान में तो बुधवार के मुकाबले कमी आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी न आने के कारण दिन भर उमस बनी रही। दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्म हवा ने भी परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान था कि बृहस्पतिवार से लगातार तीन दिन बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ बौछार हो सकती है। बृहस्पतिवार को बादल तो छाए, लेकिन बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों का अध्ययन करने से पता लगता है कि इन दिनों प्री-मानसून बारिश की प्रबल संभावना है। करीब चार से पांच दिन तक बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ बौछार का अनुमान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें