फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवाएं झुलसाने का काम करती रहीं। ऐसे में लोग भीषण गर्मी और उमस के कारण हलकान रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी कम से कम 15 जून तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 45-46 डिग्री के बीच बना हुआ है। दोपहर के वक्त लू के थपेड़े और गर्म हवा व्याकुल करने का काम कर रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम 33.6 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 और न्यूनतम 33.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था।
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा हुआ है। लगातार धूप खिलने के कारण वायुमंडल में नमी कम होने से मौसम शुष्क हो गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि 15 मई से पहले भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें