फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल, सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
शुक्रवार को बादलों और शीतलहर के बीच बच्चे के साथ घर से निकली महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि के बीच तेज हवाओं के बाद शुक्रवार को भी पूूरा दिन बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के कारण तापमान में कुछ कमी भी दर्ज की गई। शनिवार से मौसम में कुछ सुधार होने के साथ धूप खिलने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी कुछ दिन बना रह सकता है। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम नौ डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। शनिवार को आसमान साफ रहने के साथ धूप खिलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होगा। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ बारिश और बूंदाबांदी के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा था। शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। घने बादलों के कारण दिन भर धूप नहीं निकली। कई बार बूंदाबांदी के आसार बने। सर्द हवाओं के कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार तब्दीली आ रही है। शनिवार को आसमान साफ रहने के साथ धूप खिलने और तापमान में कुछ इजाफा होने का अनुमान है। इस दौरान सर्द हवाओं की रफ्तार भी कम होगी। सोमवार से मौसम में तेजी से सुधार होगा।
विज्ञापन

-
शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़
बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई सराय पुलिस चौकी के पास कच्ची लीक, बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने रोड पर, तोताराम मार्केट, टिकटगंज, विजय नगर, श्रीरामनगर, मीराजी चौकी आदि इलाकों में शुक्रवार को भी कीचड़ और जलभराव रहा। इस कारण लोग नगर पालिका को कोसते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें