फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ा मौसम, दिन भर नहीं दिखा सूरज

विज्ञापन
मंगलवार को शीतलहर के बीच घर से निकली एक महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को मौसम में मामूली सुधार से जहां लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली थी वहीं मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार को तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाओं ने शीतलहर के प्रकोप को एक बार फिर से बढ़ा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। इसके बाद आसमान में पूरा दिन कोहरे की चादर छाई रही। कुछ समय के लिए बादल भी छाए। पूरा दिन धूप नहीं निकली। शीतलहर के बीच सर्द हवाएं चुभती रहीं। इस कारण बाजारों में भी भीड़ नहीं रही। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले। शाम होते-होते शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गए और बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा।
मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 66 के आस-पास दर्ज किया गया। हालांकि, रविवार को पूरा दिन हुई बूंदाबांदी के बाद जब सोमवार को धूप खिली तो मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया था कि अब मौसम साफ हो सकता है, लेकिन मंगलवार को यह अनुमान फेल हो गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मंगलवार को वातावरण में आर्द्रता बढ़ने के कारण कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन दिनों सर्द हवाओं का प्रकोप तो बना रहेगा, लेकिन एक दो दिन में मौसम साफ होने और धूप खिलने का अनुमान अब भी बना हुआ है। बुधवार से मौसम में सुधार होने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें