फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने सुबह का मौसम किया सुहाना, धूप निकली तो फिर गर्मी से हुआ बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे जिले के लोगों के लिए रविवार की सुबह सुहानी रही। सुबह से ही आसमान में काले बादल घिर आए थे। कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग पौन घंटा हुई बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं शहर की सड़कों पर फिर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कुछ समय बाद निकली धूप ने मौसम का वही हाल कर दिया। धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई, जिससे लोग बेचैन हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस था वहीं बारिश के चलते रविवार को यह घटकर अधिकतम 32.4 व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
इधर पौन घंटा हुई बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इलाहाबाद बैंक रोड, बाबूराम मार्केट, लावेला चौक से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर, जोगीपुरा आदि इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार होने के कारण दुकानें बंद थीं जिससे ज्यादा लोग सड़कों पर नजर नहीं आए। सुबह 11 बजे धूप निकल आई, जिसे उमस बढ़ गई। धूप निकलने के कारण एक बार फिर लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान
09 अगस्त का तापमान अधिकतम 32.4, न्यूनतम 27.3
08 अगस्त का तापमान अधिकतम 34.8, न्यूनतम 28.3
07 अगस्त का तापमान अधिकतम 34.7, न्यूनतम 28.4
06 अगस्त का तापमान अधिकतम 34.4, न्यूनतम 27.2
05 अगस्त का तापमान अधिकतम 33.8,न्यूनतम 28.3
04 अगस्त का तापमान अधिकतम 35.6, न्यूनतम 28.7
03 अगस्त का तापमान अधिकतम 33.3, न्यूनतम 27.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें