बदायूं। रविवार को डीएम कुमार प्रशांत ने एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से ही प्रतिदिन सर्विलांस चिकित्सा टीमें रवाना की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 मरीजों का डाटा यही पर ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किया जाए। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05832-266114 प्राप्त शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण को हर हाल में रोकना है। उन्होंने निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग में किसी प्रकार की हीलाहवाली नहीं चाहिए।