फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगी उमस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। इस दौरान वातावरण में उमस बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के कारण गर्मी पसीना छुड़ाने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि दो दिन बाद बादल छाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह से ही तापमान में इजाफा हो रहा है। हालांकि, इस दौरान दो-तीन बार बादल छाने और बूंदाबांदी होने के कारण तापमान में कमी भी आई थी। मई के पहले सप्ताह से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। दोपहर के बाद तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मई मध्य तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा। इसी सप्ताह में लू के थपेड़े शुरू होने के साथ सप्ताह खत्म होते-होते एक बार फिर से आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी का भी पूर्वानुमान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें