फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने वजीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को शनिवार रात लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार सिंह की आयु 58 वर्ष पूर्ण होने के चलते उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, कुछ लोग हाल ही में हुए एक पुलिस एनकाउंटर के दौरान लाइव वीडियो बनाए जाने के मामले को भी इस कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से लाइन हाजिर किए जाने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें